{"_id":"5ca0e5eebdec2213ff32c776","slug":"seven-shops-burned-by-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः शॉर्ट सर्किट से सात दुकानें जलकर हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः शॉर्ट सर्किट से सात दुकानें जलकर हुईं राख
Sun, 31 Mar 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
सात दुकानें जलकर राख हो गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बर्रा-8 के अंधा कुआं के पास रविवार तड़के आग लगने से टट्टर(झोपड़ीनुमा) की बनी सात दुकानें जलकर राख हो गईं। मार्निंग वॉकरों ने आग लगी देख पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर अफसर के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। आग की चपेट में वरुण विहार निवासी बलराम की सब्जी, विश्वबैंक के शेर सिंह की सैलून, बी-ब्लॉक विश्वबैंक के सरवन की फर्नीचर, शिव सिंह की कुर्सी बीनने, बर्रा के कलीम की रजाई-गद्दे, पिपौरी के अशोक की राधिका बैंड और मेहरबान सिंह का पुरवा के राजेश सोनी की फूलों की दुकान आईं। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि करीब सवा दो लाख का नुकसान हुआ है।