फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven people drowned in Fatehpur who went to bathe in the Ganges river, four including a girl died, police rescue work continues

Fatehpur: गंगा नदी नहाने गए तीन किशोरियों समेत सात लोग डूबे, चार की मौत, रिश्तेदार की बेटी के निकाह में आए थे सभी

Tue, 07 Jun 2022 11:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jun 2022 11:14 PM IST
सार

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गंगा नहाने गए सात डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक चार की मौत हो गई। वहीं, तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Seven people drowned in Fatehpur who went to bathe in the Ganges river, four including a girl died, police rescue work continues
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में मातिनपुर गंगा घाट में मंगलवार को नदी में नहाते समय तीन किशोरियों समेत सात युवा डूब गए। दो किशोरियों और दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीन को गोताखोरों ने बचा लिया या जा सका है। इनमें एक की हालत गंभीर है। मातिनपुर निवासी अमीरे की बेटी शीबा का सोमवार को निकाह हुआ था।

विज्ञापन


निकाह के बाद मंगलवार को अमीरे के रिश्तेदार जैनब (17) पुत्री ताहिर अली निवासी अल्लीपुर बहेरा थाना सुल्तानपुर घोष, मोहम्मद फैजान (18) पुत्र इशरत अली, मोहम्मद सैफ (19) पुत्र असलम निवासी हुसैनगंज, सोफिया (15) पुत्री सलीम निवासी जमरावां थाना हुसैनगंज, आमरीन (17) पुत्री गुलाम वारिश निवासी बाकरगंज सदर कोतवाली, अनस (21) पुत्र शहजादे निवासी बकंधा कोतवाली सदर, अनस (24) पुत्र रईश निवासी परास थाना सैनी जिला कौशांबी गांव किनारे गंगा नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त सभी पानी में खेल रहे थे, तभी जैनब और सोफिया गहराई में पहुंचकर डूबने लगे।

विज्ञापन

उन्हें डूबता देख बाकी सभी बचाने के लिए गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद नाविक और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई और किसी तरह सभी को बाहर निकाला। सीएचसी में जैनब, फैजान, सैफ, सोफिया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आमरीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी दोनों अनस को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर एडीएम विनय पाठक और एएसपी राजेश कुमार भी पहुंचे। मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दैवी आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed