फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven death in cold weather

सर्दी के ‘अटैक’ ने ले ली सात लोगों की जान

Tue, 03 Jan 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
seven death in cold weather
निमोनिया, कोल्ड डायरिया के रोगी भी बढ़े
कड़ाके की ठंड अब जानलेवा होती जा रही है।  सर्दी के ‘अटैक’ ने कानपुर नगर और देहात में सात लोगों की जान ले ली।  हार्ट अटैक के रोगी बढ़ने के साथ ही 24 घंटे में हुईं इतनी मौतों से सभी हैरान और परेशान हैं। मंगलवार को अटैक से पीड़ित  34  नये मरीजों को कॉर्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया। बाल रोग चिकित्सालय में भी निमोनिया, कोल्ड डायरिया के छह रोगी भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

कॉर्डियोलॉजी में ठंड में अटैक के कारण भर्ती कराए गए शास्त्री नगर निवासी प्रशांत कुमार (50), साकेत नगर की रानी (72), शुक्लागंज के दुलारे लाल (78), चमनगंज के अब्दुल कलाम (60) और कल्याणपुर के शिवनारायण (75) की मौत हो गई।  अस्पताल में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह से सारे बेड फुल हो गए। इमरजेंसी में आने वाले कई मरीजों को स्ट्रेचर, ट्राली, व्हीलचेयर पर बैठाकर इलाज किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण के अनुसार इमरजेंसी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सांस, बीपी के रोगी भी बढ़ रहे हैं। झींझक में सोमवार को ठंड से क्षेत्र के दो ग्रामीणों की मौत हो गई। डेरापुर तहसील क्षेत्र के भूठा गांव में विशंभर (55) की ठंड लगने से मौत हो गई। पत्नी फूलमती ने बताया कि शाम को बकरी चराकर लौटे। इसके बाद शरीर कांपने के साथ पेट में दर्द उठा और कुछ देर बाद मौत हो र्र्र्गई। वहीं, औरंगाबाद गांव निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि पिता रामबाबू (60) सुबह खेत के लिए निकले थे। घर लौटने पर हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। उधर, बच्चों में निमोनिया, कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने इस मौसम में ठंड से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में गर्म कपड़े पहनने, मार्निंग वाक न करने, सुबह बिस्तर से उठकर सीधे खुले में न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed