{"_id":"5f7f2df07bf6ef14313355cd","slug":"seven-arrested-for-betting-online-35-lakh-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑनलाइन सट्टा खिलवाते सात गिरफ्तार, 35 लाख रुपये बरामद, वेबसाइट से तैयार करते आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑनलाइन सट्टा खिलवाते सात गिरफ्तार, 35 लाख रुपये बरामद, वेबसाइट से तैयार करते आईडी
Thu, 08 Oct 2020 08:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Oct 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा खिलवाते सात गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एप और वेबसाइट की मदद से आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने और खेलने वाले सात सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कारोबारी, सर्राफ और एक अधिवक्ता भी है।
पुलिस ने 35 लाख 32 हजार रुपये, रजिस्टर और 10 मोबाइल व लैपटॉप भी बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि फजलगंज और नजीराबाद थाना क्षेत्र में कई दिनों से ऑनलाइन सट्टा खिलवाए जाने की सूचना आ रही थी।
इस पर एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार और एसपी साउथ दीपक भूकर ने बुधवार रात को दर्शनपुरवा और कौशलपुरी में छापा मारकर दर्शनपुरवा निवासी सराफ अभिषेक गुप्ता, मोबाइल कारोबारी अशोक गुप्ता, अशोक शिवकानी उर्फ बब्लू, लक्ष्मी रतन कालोनी निवासी अधिवक्ता मोहनजीत सिंह उर्फ लकी, पनकी बी ब्लॉक निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सालू, कौशलपुरी निवासी सरगना सौरभ गुप्ता व नसीम अहमद को गिरफ्तार किया है।

ऐसे खिलवाते थे सट्टा
डीआईजी ने बताया कि सटोरिये वेबसाइट और एप के माध्यम से आईडी और पासवर्ड बनाते थे। आईडी का लिंक सट्टा खेलने वाले को भेज देते थे। सट्टा खेलने वाला अलग-अलग फार्मेट में पैसा लगाता था।
जैस टीम की जीत हार पर, कुल स्कोर पर, पांच-पांच ओवर के सेशन में इतने रन बन रहे या नहीं, टॉस आदि में सट्टा लगाते थे। एप के मदद से टीम के भाव पर भी नजर रखी जाती थी। व्हाट्सएप कॉलिंग और चैटिंग से एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।
डीआईजी ने बताया कि सटोरियों का जाल यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। आरोपियों के मोबाइल और रजिस्टर से कई कारोबारी, होटल मालिकों, अधिवक्ता, नेताओं के नाम भी मिले हैं।
सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के पास से विदेशी करेंसी भी मिली है। बरामद मोबाइल और रजिस्टर में कई नाम सामने आए हैं। जांच कराई जा रही है। - डॉ प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी