फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Service road of National Highway jammed for two hours, school vehicles also trapped

Kanpur News: दो घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड, स्कूली वाहन भी फंसे

Wed, 29 Oct 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Service road of National Highway jammed for two hours, school vehicles also trapped
इटावा। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से बड़ी आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। बुधवार को मानिकपुर मोड़ ओवरब्रिज की नीचे दो घंटे तक हाईवे की दोनों सर्विस रोड पर जाम लग गया। जाम में आम लोगों के साथ ही स्कूली वाहन भी फंस गए। स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। शहर के प्रमुख बिंदु पर यातायात कर्मचारी की तैनाती न होने से आसपास के लोगों व वाहन चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है।
विज्ञापन

आगरा की ओर से आने वाले व भिंड, ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों को जाने वाले वाहन चालकों को मानिकपुर मोड़ के नीचे से गुजरना पड़ता है। इन वाहनों को विपरीत दिशा में लगभग 500 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित आसपास के जिलों में मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में डंपर आते जाते हैं। इसके साथ ही आगरा की ओर से आने वाले अन्य वाहन भी ओवरब्रिज के नीचे से सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से गुजरते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा की ओर से कई डंपरों के आने और इटावा की ओर से रोडवेज बसों के पहुंचने से ओवरब्रिज के नीचे जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों की मनमानी से जाम बढ़ता चला गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जाम खुल सका। इस दौरान दोनों ओर की सर्विस रोड पर दो किमी तक लंबा जाम लग गया। जिसका असर पक्का बाग और एकता कॉलोनी में स्थित पेट्रोल पंप तक देखने को मिला।
विज्ञापन

मानिकपुर ओवरब्रिज के नीचे जाम लगने के प्रमुख कारण
1- यातायात कर्मचारी की तैनाती न होने से चालकों की मनमानी हावी रहती है।
2- ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण के कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है।
3- कानपुर से शहर की ओर आने पर सर्विस रोड व उसके किनारे ट्रक व डंपर खड़े रहते हैं।
4- दोनों ओर की सर्विस रोड के नाले जर्जर हो गए हैं, इससे भी यातायात बाधित होता है।
5- सर्विस रोड पर शराब का ठेका होने से वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed