{"_id":"6886875200e80a4ce305a025","slug":"server-problem-thumb-impression-is-not-being-seen-queues-are-being-formed-due-to-food-distribution-getting-stuck-kanpur-news-c-220-1-akb1002-129663-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर समस्या : नहीं लग रहा अंगूठा, खाद्यान्न वितरण अटकने से लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर समस्या : नहीं लग रहा अंगूठा, खाद्यान्न वितरण अटकने से लग रही कतार
Mon, 28 Jul 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। ई-पाॅश मशीन से राशन वितरण में सर्वर की दिक्कत अड़ंगा बनी है। सुस्त सर्वर की वजह से अंगूठा नहीं लग रहा है। ऐसे में राशन वितरण अटका है। कतार में लगकर इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिलने पर लोग मायूस लौट रहे हैं।
जिले में 779 उचित दर राशन दुकानों पर प्रति माह ई-वेइंग मशीन के जरिये ई-पाॅश मशीन से राशन वितरण किया जाता है। 20 जुलाई से अगस्त का राशन वितरण किया जा रहा है। मगर इन दिनों सर्वर समस्या बना हुआ है। कभी सर्वर बीच में चले जाने व डाउन हो जाने से फीडिंग नहीं हो पा रही है। इससे वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां सर्वर की समस्या होने के चलते ई-वेइंग मशीन की फीडिंग प्रभावित हो रही है। सर्वर आने पर भी काफी देर तक कार्डधारकों को भीड़ में खड़े रहकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर सुस्त होने की वजह से ई-वेइंग मशीन से राशन वितरण व्यवस्था को बेपटरी हो गई है।
कार्डधारकों को राशन पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोटे की दुकानों पर जुटने वाली भीड़ से लेकर कोटेदार भी परेशान हो रहे हैं। राशन वितरण के लिए फीडिंग के कार्य में 20 मिनट तक का समय एक ही कार्डधारक का लग जा रहा है। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में कार्डधारकों को निराश होकर अगले दिन अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों की ओर से कोटेदारों को शासन स्तर से सर्वर की समस्या दूर कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। हालांकि दिक्कत बनी है। इससे कार्डधारकों और कोटेदारों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
...............
जिले में राशन कार्डों की संख्या
पात्र गृहस्थी- कार्ड 296614 - लाभार्थी- 1215705
अंत्योदय- 50924 - लाभार्थी - 171709
...............
बोले जिम्मेदार
राशन वितरण में सर्वर की समस्या आ रही है। शासन स्तर से सुधार की प्रक्रिया की जा रही है। कार्डधारकों को बेवजह इंतजार न करना पड़े इसके लिए कोटेदार को सर्वर ठीक होने पर उन्हें बुलाने के लिए कहा गया है। - सतीश कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कानपुर देहात