{"_id":"5cfe81d1bdec22075541a088","slug":"serious-allegations-on-policeman-by-lady-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः युवती ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कह रही कुछ ऐसी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः युवती ने सिपाही पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कह रही कुछ ऐसी बातें
Mon, 10 Jun 2019 09:44 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के कन्नौज जिले में एक युवती ने चौकी में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि सिपाही अक्सर उसके घर आकर उससे व बहन से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करता है। विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है।
मामला गुरसहायगंज कोतवाली की एक चौकी का है। सात जून को एक युवती का उसके भाई से विवाद हुआ था। इस पर युवती चौकी पहुंची थी। पुलिस ने युवती और उसके भाई के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। सोमवार को युवती ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चौकी में तैनात एक सिपाही उसे परेशान कर रहा है। अक्सर रात को घर आकर उससे व उसकी छोटी बहन से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करता है। इससे वह और बहन आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।
एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में युवती के आरोप झूठे साबित हो रहे हैं। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वह सिपाही पर आरोप लगा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।