फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sensation after finding two bodies behind Chitrakoot police line office

चित्रकूट: मानिकपुर रोड के किनारे दो शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Fri, 03 Jan 2020 03:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Sensation after finding two bodies behind Chitrakoot police line office
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में सदर कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग किनारे शुक्रवार की दोपहर भेड़ चराने वाले पिता पुत्र के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पहाड़ी थानाक्षेत्र के सकरौली गांव निवासी थे। मृतकों के परिजनों ने भेड़ लूटकर हत्या करने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस अधिकारी हत्या की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। परिजनों के अनुसार इनके पास साढे तीन सौ से अधिक भेड़ थीं जो मौके पर लगभग पौने दो सौ ही मिली हैं। मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। जिससे यह गुत्थी उलझ गई है। शव मिलने के  स्थान से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे कुछ चरवाहों ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के मानिकपुर मार्ग किनारे दो शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी अंकित मित्तल, अपर एसपी बलवंत चौधरी व कोतवाल अनिल सिंह मय फोर्स पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के जेब से मिले कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से इनकी शिनाख्त पहाडी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के देवीदयाल पाल (78) पुत्र गया प्रसाद, बडे बेटे देवीदीन (50) के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे मृतक देवीदीन के पुत्र मनोज व चाचा के पुत्र संतोष ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक भेंड व एक दर्जन बकरियां चराने को गांव से निकले थे।


राजापुर क्षेत्र के सिकरी, भदेदू, खोपा आदि गांवों से चराते हुए गत दिवस मुख्यालय से सटे खोह पुलिस लाइन के समीप भेंड़ों का पड़ाव डाला था।नये साल एक जनवरी को पिता और बड़े भाई से मिलने के बाद वह घर आ गया। करीब दो बजे पुलिस ने पिता व भाई के शव मिलने की जानकारी दी तो होश उड गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed