फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Senior students stabbed junior in CSA in Kanpur, victim said both students were drunk, instructions for invest

Kanpur: सीएसए में सीनियर छात्रों ने जूनियर को मारा चाकू, पीड़ित बोला- नशे में थे दोनों छात्र, जांच के निर्देश

Thu, 30 Nov 2023 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Nov 2023 10:20 AM IST
सार

Kanpur Crime: कुलसचिव और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पीके उपाध्याय का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। शुरुआती स्तर पर छात्रों के विवाद का मामला लगा रहा है। जांच के लिए कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
Senior students stabbed junior in CSA in Kanpur, victim said both students were drunk, instructions for invest
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के प्रथम सेमेस्टर के छात्र को सीनियर छात्रों ने पीटकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छात्र की नाक में लगा है। छात्र ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने सीएसए के वार्डन और थानाध्यक्ष से लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपनी है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच सीएसए कैंपस में नो रैगिंग के पोस्टर लगाए गए हैं, इसका सीनियर छात्रों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र ने सातवें सेमेस्टर के दो छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

छात्र का कहना है कि वह तिलक छात्रावास के कमरा नंबर-24 में रहता है। सोमवार की देर रात दोनों सीनियर नशे की हालत में कमरे आए और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकू से हमला किया। नाक में चाकू लगने से खून बहने लगा, सांस लेने में भी तकलीफ शुरू हो गई। विरोध जताने पर सीनियर ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया
छात्र ने बताया कि वार्ड और नवाबगंज थाने में शिकायती पत्र दिया है। कुलसचिव और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पीके उपाध्याय का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। शुरुआती स्तर पर छात्रों के विवाद का मामला लगा रहा है। जांच के लिए कमेटी बनाई है। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed