{"_id":"619bf179f591c929c84846b6","slug":"senior-students-beat-up-in-tilak-hostel-in-csa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसए कानपुर: रैगिंग नहीं करने दी तो जूनियरों को लाठी-डंडों से पीटा, एक छात्र का कान फटा, 15 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसए कानपुर: रैगिंग नहीं करने दी तो जूनियरों को लाठी-डंडों से पीटा, एक छात्र का कान फटा, 15 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:07 AM IST
सार
सीएसए के तिलक छात्रावास में जूनियर और आरएसआरपी छात्रावास में सीनियर छात्र रहते हैं। रविवार देर रात सीनियर छात्र दीवार फांदकर तिलक छात्रावास पहुंचे और रैगिंग करने लगे। हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। मारपीट में एक जूनियर छात्र का कान फट गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रविवार देर रात थर्ड सेमेस्टर के छात्रों ने बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों से जमकर रैगिंग की। कुछ छात्रों ने विरोध जताया तो सीनियरों ने हॉकी-डंडों से उन्हें पीटा और भाग निकले।
पुलिस ने 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सीएसए के तिलक छात्रावास में जूनियर और आरएसआरपी छात्रावास में सीनियर छात्र रहते हैं। रविवार देर रात सीनियर छात्र दीवार फांदकर तिलक छात्रावास पहुंचे और रैगिंग करने लगे।
हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। मारपीट में एक जूनियर छात्र का कान फट गया, जिसका इलाज चल रहा है। हंगामे की सूचना पर नवाबगंज पुलिस हॉस्टल पहुंची। कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने घटना की जांच के लिए वार्डन स्तर पर कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार को वार्डनों ने छात्रावास जाकर छात्रों से पूछताछ की और कई छात्रों के मोबाइल भी जब्त किए। पूरे दिन वार्डन छात्रावास में राउंड करते दिखे। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि जूनियर छात्र की तहरीर पर 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
छात्रों ने डीएसडब्ल्यू पर लगाया आरोप
घटना के बाद जूनियर छात्रों ने डीएसडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीनियर छात्रों पर डीएसडब्ल्यू का हाथ है। वह लोग सर के साथ चाय पीते और गप्पे लगाते हैं। कई बार सर को रैगिंग के बारे में बताया गया था लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से डीएसडब्ल्यू ने फोन भी स्विच ऑफ कर रखा है।