फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Senior clerk close to BSA arrested for taking bribe in Kannauj

कन्नौज: बीएसए का करीबी सीनियर लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 18 Apr 2022 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 03:12 PM IST
सार

लखनऊ विजिलेंस टीम ने शिक्षक से रिश्वत लेते हुए वरिष्ठ क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा है। इससे बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
Senior clerk close to BSA arrested for taking bribe in Kannauj
क्लर्क को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के बीएसए ऑफिस में एक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात बीएसए के करीबी सीनियर क्लर्क बलवीर सिंह यादव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। क्लर्क को एक शिक्षक का एरियर निकालने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस लखनऊ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। वरिष्ठ लिपिक के पकड़े जाने के बाद बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना के अनुसार उत्कर्ष कटिहार सहायक अध्यापक पद पर प्राथमिक स्कूल अवनी द्वितीय जलालाबाद में तैनात है। उत्कर्ष की तैनाती 69000 शिक्षकों की भर्ती के दूसरे बैच में दिसंबर 2020- 21 में हुई थी। शिक्षक का कहना है कि कई महीने से उसका एरियर नहीं निकल रहा था। इसके चलते वह बाबू बलबीर सिंह यादव से लगातार एरिया निकालने की बात कह रहा था। इसके लिए वह लगातार ऐसे ऑफिस के चक्कर लगा रहा था। शिक्षक ने कई बार बीएसए से भी एरियर निकलवाने की बात कही, लेकिन बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते का एरियर नहीं मिला। 

विज्ञापन

बीएसए के चहेते बाबू बलबीर सिंह ने शिक्षक से एरिया निकालने के नाम पर 10,000 की रिश्वत मांगी। परेशान होकर से शिक्षक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम लखनऊ से की। विजिलेंस की योजना के मुताबिक सोमवार को शिक्षक रुपए देने के लिए पहुंचा,  तो कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों सीनियर बाबू को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इस समय बाबू को कोतवाली लाया गया है,  जहां पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed