{"_id":"6ad9284eae97a1677b0289ff","slug":"self-confidence-and-communication-skills-are-essential-for-success-in-an-interview-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1689921-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंटरव्यू में सफलता के लिए आत्मविश्वास और संवाद कौशल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंटरव्यू में सफलता के लिए आत्मविश्वास और संवाद कौशल जरूरी
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में बुधवार को हाउ टू क्रैक एन इंटरव्यू विषय पर विशेष सत्र हुआ। इसमें आईआईएम रोहतक के प्रोफेसर और विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी प्रो. शिवेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू की तैयारी और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए। वह विश्वविद्यालय के 1996-98 बैच के एमबीए विद्यार्थी रहे हैं। प्रो. पांडेय ने कहा कि नौकरी पाने के लिए केवल किताबी ज्ञान और शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है।
आत्मविश्वास, व्यवहार, संवाद कौशल और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी खूबियों को पहचानने और कमजोरियों में सुधार करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को संबंधित कंपनी और पद की जानकारी रखने, अपने प्रोजेक्ट व उपलब्धियों की तैयारी करने के साथ बॉडी लैंग्वेज, आई कॉन्टैक्ट और स्पष्ट संवाद पर ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम में डॉ. विवेक सचान, अर्पणा कटियार समेत विद्यार्थी वरदान, वंशज गोयल और तरनप्रीत सिंह मौजूद रहे।