{"_id":"6158b8288ebc3e623c5871d8","slug":"seeing-the-spirit-of-hard-work-harsh-was-made-district-vice-president-of-samajwadi-yuvjan-sabha-akbarpur-news-knp6559250153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत का जज्बा देख हर्ष को बनाया था समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत का जज्बा देख हर्ष को बनाया था समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
कानपुर देहात। सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की कानपुर के बर्रा में हत्या से जिले में उसके साथी आहत हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह बेहद मिलनसार व पार्टी का सच्चा सिपाही था। हर कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेता था। ये देखकर उसे उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कासिब खान ने बताया कि हर्ष मूल रूप से भोगनीपुर के नगवा सलार गांव का रहने वाला था। उसका परिवार लंबे समय से बर्रा कानपुर ही रहता है। 30 सितंबर को जिले के दौरे में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम में रसूलाबाद से लेकर भोगनीपुर तक हर्ष साथ रहा।
मिलनसार व पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की लगन देखकर बेहद कम उम्र में उसे जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। माती पार्टी कार्यालय में बैठक हो या फिर किसी क्षेत्र में कोई कार्यक्रम हो, प्रत्येक में वह शामिल होता था। उसकी हत्या से हर कार्यकर्ता आहत है। कार्यकर्ताओं ने हत्यारों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जिले के कार्यकर्ता उसके साथ की फोटो डालकर उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शनिवार को बर्रा स्थित उसके घर भी गए।