{"_id":"5ffb5d4a8ebc3e33f77a2a4c","slug":"seeing-the-construction-of-the-drain-jae-admitted-that-there-is-a-mess-dehat-news-knp605192534","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण देख जेई ने माना, गड़बड़ी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण देख जेई ने माना, गड़बड़ी है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन (कानपुर)। कस्बे में लखनऊ-इटावा राजमार्ग किनारे निर्माणाधीन नाले में हो रहे गड़बड़झाले की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी कर्मी सक्रिय हो गए हैं। रविवार को जेई ने मौका मुआयना कर कार्यदायी संस्था और अतिक्रमणकारियों की मिली भगत का संज्ञान लेकर जल्द ही अधिशाषी अधिकारी कानपुर नगर, उप जिलाधिकारी बिल्हौर से जांच कराने की बात कही है। इसके अलावा जेई ने मानक विरुद्ध बने नाले को तोड़कर स्टीमेट के मुताबिक बनवाने का भी दावा किया।
रविवार को अमर उजाला ने ककवन के मुख्य मार्ग के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग द्वारा चयनित कार्यदायी संस्था द्वारा बनाए जा रहे जलनिकासी नाले में अतिक्रमणकारियों से सांठगांठ और मिलीभगत से दुकानों व भवनों के अंदर नाला बनाने के साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग कर टेड़ा-मेड़ा नाला निर्माण करने की खबर प्रकाशित की थी, जिसे संज्ञान लेकर पीडब्लूडी के जेई एके बिंद मौके पर पहुंचे और निर्माण हो रहे नाले का बारीकी से निरीक्षण किया। एक दुकान के अंदर बने आड़े-तिरछे नाले को देख वह सन्न रह गए, जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के कर्मियों से नाराजगी जताते हुए मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी बिल्हौर को देने की बात कही।