फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   security of president ram nath kovind in kanpur

कुछ ऐसी होगी राष्ट्रपति की सुरक्षा परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, 25 फरवरी को यहां रहेंगे मौजूद

Sun, 24 Feb 2019 05:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Feb 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
security of president ram nath kovind in kanpur
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुरक्षा कर्मियों के साथ

राष्ट्रपति के 25 फरवरी के आगमन के मद्देनजर पुलिस अफसरों ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल की चेकिंग एंटी सेबोटाज टीम करेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री तैनात रहेगी।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में 12 एसपी और 18 एएसपी को लगाए गए हैं। कानपुर जोन के नौ जिलों की पुलिस ड्यूटी पर रहेगी। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी शख्स बिना परिचय पत्र के नहीं जाएगा। उधर प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने शुक्रवार रात को प्रदेश भर के एडीजी जोन के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की।

विज्ञापन

एडीजी प्रेम प्रकाश से जोन के अपराध और अपराधियों के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति के आगमन की सुरक्षा के बारे में भी पूछा। कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक भी आएंगे।

ये दोनों लोग लखनऊ से ही राष्ट्रपति के साथ विशेष विमान से चलकर अहिरवां एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ हर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विशेष विमान सुबह 9:20 पर अहिरवां पहुंच जाएगा। इसके बाद तीनों लोग सुबह 10 से 10:25 बजे तक बाला जी मंदिर सलेमपुर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed