Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Security arrangements for Chhath Puja tested, police patrolled on foot

Kanpur News: छठ पूजा को लेकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने की पैदल गश्त

Sat, 14 Nov 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements for Chhath Puja tested, police patrolled on foot
कानपुर देहात। छठ पूजा पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने शिवली और विनोबा नगर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी आलोक प्रसाद ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने विनोबा नगर स्थित छठ पूजा के स्थलों और घाटों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन के रास्तों की स्थिति परखी।
विज्ञापन

एएसपी ने पूजा आयोजन समितियों और स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर शासन की गाइडलाइन का पालन कराने को कहा। साथ ही अफवाहों और अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। (संवाद)ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed