फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SEBI opens one-year special window for transfer of old physical shares

Kanpur News: पुराने फिजिकल शेयर ट्रांसफर के लिए सेबी ने खोला एक साल का स्पेशल विंडो

Fri, 06 Feb 2026 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
SEBI opens one-year special window for transfer of old physical shares
कानपुर। पुराने फिजिकल शेयर ट्रांसफर के लिए सेबी ने एक साल का स्पेशल विंडो खोला है। पांच फरवरी 2026 से चार फरवरी 2027 तक लोग शेयरों को सिर्फ डीमैट मोड में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे कानपुर और आसपास के हजारों शेयरधारकों को फायदा होगा। सेबी की यह स्पेशल विंडो उन निवेशकों के लिए राहत है जिनके पास पुराने फिजिकल शेयर तो हैं लेकिन तकनीकी या दस्तावेजी अड़चनों के कारण वे अब तक उन्हें डीमैट नहीं करा पाए थे।
विज्ञापन

पूंजी बाजार नियामक ने उन निवेशकों को बड़ी राहत दी है जो एक अप्रैल 2019 से पहले अपने भौतिक शेयरों का ट्रांसफर और डीमैट नहीं करा पाए थे। सेबी ने इसके लिए स्पेशल विंडो खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा वे निवेशक भी इस स्पेशल विंडो का लाभ उठा सकेंगे जिनके ट्रांसफर अनुरोध पहले जमा किए गए थे लेकिन दस्तावेजों की कमी या प्रक्रिया संबंधी खामियों के कारण रद्द, लौटाए गए या लंबित रह गए थे। एक साल की अवधि में ऐसे निवेशक अपने भौतिक शेयरों का ट्रांसफर और डिमैट कराकर अपने निवेश को नियमित कर सकेंगे।
विज्ञापन

शेयर मामलों के जानकार राजीव सिंह ने बताया कि सेबी ने साफ किया है कि स्पेशल विंडो का लाभ हर निवेशक नहीं उठा सकेगा। पात्रता कुछ शर्तों पर निर्भर करेगी। यदि ट्रांसफर डीड 1 अप्रैल 2019 से पहले की है और आवेदन पहले नहीं किया गया था लेकिन मूल शेयर सर्टिफिकेट मौजूद हैं तो निवेशक आवेदन कर सकता है। यदि पहले आवेदन किया गया था लेकिन दस्तावेजी कमी के कारण वह रिजेक्ट या रिटर्न हो गया था और मूल सर्टिफिकेट उपलब्ध हैं तो भी निवेशक इस विंडो में पात्र होगा। जिन निवेशकों के पास मूल शेयर सर्टिफिकेट नहीं है या जिन्होंने न पहले आवेदन किया और न ही उनके पास सर्टिफिकेट है वे इस स्पेशल विंडो का लाभ नहीं ले पाएंगे। सेबी ने स्पष्ट किया है कि हर हाल में ट्रांसफर डीड का निष्पादन 1 अप्रैल 2019 से पहले हुआ होना जरूरी है। यह शर्त सभी मामलों में लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed