फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scramble between Village Head and Inspector in fatehpur

फतेहपुर: प्रधान के तेवर दिखाने पर दरोगा ने की हाथापाई, मामले का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 07 Jul 2020 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Scramble between Village Head and Inspector in fatehpur
नोकझोंक करते प्रधान व दरोगा - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में प्रधान सोमवार को देवरी चौकी में भीड़ लेकर पहुंच गए। तेवर दिखाने पर चौकी इंचार्ज से विवाद होने लगा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने सीओ जाफरगंज को जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


 जाफरगंज थाने के डिघरुवा ग्राम पंचायत के कसियापुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामकुमार वर्मा ने थाने में शिकायत की थी गांव के योगेंद्र पाल वर्मा घर के पास ग्राम समाज की जमीन पर खड़ंजा लगा रहे हैं। विरोध करने पर गालीगलौज की। खड़ंजा लगाने के बाद दूसरा पक्ष कब्जा कर लेगा। जाफरगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने इसकी जांच देवरी चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को बुलाकर समझौता करा दिया। 
विज्ञापन


 इसी मामले में प्रधान संजय सिंह उमराव कुछ ग्रामीणों को लेकर सोमवार को चौकी पहुंच गए। प्रधान ने योगेंद्र पाल की वर्मा की पैरवी की और एक तहरीर चौकी इंचार्ज को दी। इसी बात पर नोकझोंक चालू हो गई। प्रधान ने चौकी में पूरे गांव को इकट्ठा करने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने प्रधान से पूरे गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे हटवाने के लिए शिकायती पत्र मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बात बढ़ गई और गहमागहमी के दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। चौकी में बैठाने की धमकी भी दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर मंगलवार को वायरल कर दिया। इस पर एसपी ने सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी को जांच सौंपी है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। प्रकरण में प्रधान का आरोप है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष से रुपये लिए हैं। तभी दबंगई दिखाई और बेइज्जत किया है।


उधर, चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी का कहना है कि प्रधान ने गलत बात की थी। उन्होंने विवाद को खत्म करा दिया था। वह चुनाव के कारण पार्टीबंदी कर विवाद कराना चाहते हैं। मारपीट नहीं की गई है। प्रधान को पकड़ कर बैठा रहे थे। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसी का प्रयास किया है। प्रधान और एक वीडियो बनाने वाले साथी के खिलाफ अवैध तरीके से लोगों को कब्जा कराने की कोशिश की सूचना दर्ज की गई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed