फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scooty rams into parked tractor-trolley, young man injured

Kanpur News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में स्कूटी घुसी, युवक घायल

Thu, 12 Jun 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Scooty rams into parked tractor-trolley, young man injured
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात स्कूटी सवार युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से जा घुसा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव कुंअरपुर कुर्छा निवासी किशन सिंह (32) मंगलवार रात करीब आठ बजे स्कूटी से चकरनगर से गांव लौट रहा था। सहसों मार्ग पर स्थित एक निजी ढाबे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में उनकी स्कूटी पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को सिर में गहरी चोट आ गई। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। हनुमंतपुरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed