{"_id":"69b71ea9987d7edb6c0ab385","slug":"scolded-by-his-mother-for-drinking-he-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-kanpur-news-c-362-1-ka11011-143399-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शराब पीने पर मां ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शराब पीने पर मां ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में शनिवार रात शराब पीकर घर पहुंचे इकलौते बेटे रवि रावत (27) को मां ममता ने डांट दिया तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची अनवरगंज जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया।
रवि प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। परिवार में मां ममता, दो बहनें क्षमा और मुस्कान हैं जिनकी शादी हो चुकी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रवि को शराब लत लग गई थी। शनिवार देर रात वह फैक्टरी से शराब के नशे में घर आया तो मां ने नाराजगी जताई। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो मां ने उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी ली लेकिन कुछ नहीं पता चला। देर रात पुलिस ने रवि के ट्रेन से सुसाइड करने की जानकारी परिजनों को दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है।