कानपुर। स्कूलों में फीस के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की। मैथानी ने उपमुख्यमंत्री को,स्कूलों की फीस माफी के मुद्दे पर एक मांग पत्र सौंपा। बताया कि कानपुर के अभिभावकों की फीस को लेकर लगातार शिकायत आ रही है। डॉ दिनेश शर्मा ने मैथानी से कहा कि, सरकार ने,उक्त समस्याओं पर,अपनी वेबसाइट में भी, यह आदेश जारी कर दिया है कि ,कोई भी विद्यालय वाहन आदि का शुल्क नहीं ले सकता।साथ ही 2019-2020 में लगातार ली जा रही, पूर्व ही की निर्धारित फीस ही,वर्तमान में भी विद्यालय ले सकेंगे। 2020-2021 में फीस की वृद्धि कोई भी स्कूल नहीं कर सकता है।यदि कोई अभिभावक,अभी फीस नहीं भर सकता है,तो अगले माह,उसे फीस भरने का समय देना होगा। और साथ ही,यदि 3 महीने की, एक साथ शुल्क लेने के बजाय,एक-एक माह का शुल्क देने की सुविधा,जो भी अभिभावकों को चाहिए होगी, उनको स्कूलों द्वारा, यह सुविधा देनी होगी।जिस भी जगह,इन आदेशों की अवहेलना होगी, उनकी शिकायत मिलने पर, उक्त स्कूल के विरुद्ध, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।