{"_id":"5c8d4a00bdec2214442473bf","slug":"school-student-gives-pocket-money-to-martyr-deepak-pandey-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दीपक के घर पहुंचे स्कूली बच्चे तो छलक उठे पिता की आंखाें से आंसू, सौंपी अपनी पॉकेट मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दीपक के घर पहुंचे स्कूली बच्चे तो छलक उठे पिता की आंखाें से आंसू, सौंपी अपनी पॉकेट मनी
Sun, 17 Mar 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहीद दीपक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में हेलीकाप्टर क्रैश में मारे गए शहीद दीपक पांडेय के घर शनिवार को कुछ स्कूली बच्चे पहुंचे। स्कूली बच्चाें को देखकर दीपक के पिता राम प्रकाश पांडेय की आंखों से आंसू छलक उठे।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने बड़गाम में शहीद दीपक पांडेय के पिता राम प्रकाश पांडेय को एक लाख 41 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। यह राशि बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने इकट्ठा की थी। मंडलायुक्त शहीद के निवास स्थान मंगला विहार पहुंचे।
उन्होंने पिता को आर्थिक मदद देते हुए किसी भी समस्या पर समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ कालेज के निदेशक डॉ. अंगद सिंह, प्रधानाचार्य ममता तिवारी, आरके सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, दीपक मिश्र, छात्र दिव्यांशु कटियार, सौरभ, शुभम राज, दीपक, कपिल, अविरल तिवारी, यतींद्र कृष्ण, अनुराग यादव, हरिओम द्विवेदी, अनुभव तिवारी थे।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि छात्रों ने शहीद दीपक पांडेय, श्याम बाबू, प्रदीप यादव के परिजनों के लिए चार लाख 23 हजार रुपये इकट्ठा किए हैं। हर शहीद के परिजनों को एक लाख 41 हजार रुपये दिए जाएंगे। 11वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अविरल पांडेय ने इसकी पहल की थी।