फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   school building may be dilapidated, but teachers must always be good- Dinesh Sharma

विद्यालय की बिल्डिंग भले ही जर्जर हो, मगर अध्यापक हमेशा अच्छे होने चाहिए- डॉ. दिनेश शर्मा

Tue, 03 Sep 2019 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Sep 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
school building may be dilapidated, but teachers must always be good- Dinesh Sharma
डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय की बिल्डिंग भले ही जर्जर हो, मगर अध्यापक हमेशा अच्छे होने चाहिए। एयरकंडीशन बिल्डिंग होने से कुछ नहीं होता है। यदि शिक्षित व अच्छे अध्यापक विद्यालय में होंगे तो बच्चे भी अच्छे ही निकलेंगे।
विज्ञापन


ये बातें मंगलवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन की तृतीय शाखा के उद्घाटन के दौरान कही। विद्यालय के संस्थापक केए दुबे पद्मेश ने कहा कि मेरे पिता दुर्गा प्रसाद जी का सपना था कि मैं अक्षर दान करूं।
विज्ञापन


13 वर्ष की उम्र में पिताजी का साथ छूट गया था। उनके सपने को पूरा करने के लिए विद्यालय खोला था। हंसपुरम निवासी आनंद बाबू सिंह ने विद्यालय में रुद्राक्ष व लाल चंदन के पौधे लगाए और उप मुख्यमंत्री को लाल चंदन का पौधा भेंट किया। उद्घाटन के मौके पर पुष्पलता दुबे, सिद्धार्थ दुबे, सौमित्र दुबे, अनीता गोयल, ज्योत्सना मिश्रा, एकता दुबे, अपर्णा दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed