{"_id":"6add17b9ef4a3e8ab30dba3d","slug":"scholar-mission-and-fatima-convent-win-titles-in-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-159366-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन, फातिमा कॉन्वेंट ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैडमिंटन में स्कॉलर मिशन, फातिमा कॉन्वेंट ने जीता खिताब
विज्ञापन
कानपुर। मेहरबान सिंह का पुरवा के मोहनपुरम स्थित सीएचएस गुरुकुलम में आयोजित दो दिवसीय ओपन इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को हुए। बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल बैकुंठपुर और बालिका वर्ग में फातिमा कॉन्वेंट अशोकनगर ने चैंपियन का खिताब जीता।
23 से 24 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 16 और बालिका वर्ग के 12 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल ने डस्ट इंटर कॉलेज चुन्नीगंज को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बालिका वर्ग के फाइनल में फातिमा कॉन्वेंट ने ऑक्सफोर्ड स्कूल श्यामनगर को 2-1 से पराजित किया। विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति विज, कानपुर सहोदय की अध्यक्ष व स्कॉलर मिशन स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रीता सक्सेना ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार वितरण 25 अक्तूबर को किया जाएगा।