फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Scheduled caste students were beaten up due to pressure to watch Madari show, SC-ST case filed against teacher

Hamirpur: मदारी का खेल देखने का दबाव बना अनुसूचित जाति के छात्रों से की मारपीट, अध्यापक पर SC-ST का मुकदमा

Wed, 16 Oct 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2024 08:18 PM IST
सार

भष्मानंद कॉलेज के अध्यापक पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने मदारी का खेल देखने का दबाव बना अनुसूचित जाति के छात्रों से मारपीट की थी।

विज्ञापन
Scheduled caste students were beaten up due to pressure to watch Madari show, SC-ST case filed against teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर क्षेत्र के निवादा गांव स्थित भष्मानंद इंटर काॅलेज के शिक्षक के खिलाफ थाने में मारपीट व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक पर मदारी का खेल देखने का दबाव बनाने के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों की पिटाई व अभद्रता करने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ललपुरा थाना व गांव निवासी राजन बाल्मीकि ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बेटा शनि निवादा गांव स्थित भष्मानंद इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। वह एक अक्तूबर को कॉलेज पढ़ने गया। करीब एक बजे शिक्षकाें की सहमति से कॉलेज परिसर में मदारी खेल दिखाने आया। इस पर घंटी बजाकर सभी छात्रों को खेल देखने को कहा गया। कुछ छात्रों को यह पसंद नहीं आया। बताया कि कलौलीजार गांव निवासी अरमान बाल्मीकि वहां से उठकर क्लास में जाने लगा।
विज्ञापन

जिसे कॉलेज के शिक्षक गोविंद तिवारी ने डंडे से पीटा और वहीं बैठा दिया। बाद में शनि भी क्लास में जाने लगा। जिस पर शिक्षक ने उसे डंडे, थप्पड़, घूसों से पीटा और घसीटकर कार्यालय तक ले गए। साथ ही उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया। मामले की थाने में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी के यहां शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं, शिक्षक गोविंद तिवारी के अनुसार छात्र वाटर कूलर से पानी पीने जा रहीं विद्यालय की कुछ छात्राओं से उनका फोन नंबर मांग रहे थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे। जिसकी शिकायत पर छात्रों को उनकी हरकत के लिए डांटा गया था। जाति सूचक गालियां देने व पीटने का आरोप गलत है। वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद कुमार ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को छात्र भीम आर्मी के नेताओं को लेकर थाना आए थे, लेकिन जो मामला बता रहे थे उसमें सच्चाई नहीं दिखी थी। इसलिए मामला नहीं दर्ज किया गया। बताया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed