फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saw wife with second husband, first husband lost his temper, attacked with knife, read whole case

Orai: पत्नी को दूसरे पति के साथ देखा...पहले पति ने खोया आपा, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 29 Jul 2023 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 12:31 PM IST
सार

Orai Crime: कोतवाल शिव कुमार कुमार राठौर का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हायर सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Saw wife with second husband, first husband lost his temper, attacked with knife, read whole case
घायल दीपू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में कोतवाली क्षेत्र में दूसरे पति के साथ रिक्शे से जा रही महिला को देख पहले पति अपना आपा खो बैठा। उसने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी महिला का विवाह बजरिया निवासी राजू के साथ पिछले 15 वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन कुछ समय से महिला पति राजू के साथ में न रहकर दूसरे युवक दीपू (22) के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

इससे वह नाराज चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे महिला दूसरे पति दीपू के साथ रिक्शे पर सवार होकर बाजार की तरफ आ रही थी। तभी राजू ने दीपू के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल शिव कुमार कुमार राठौर का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हायर सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed