फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sauce was being prepared amidst filth; 1,432 liters seized from three locations.

Kanpur News: गंदगी के बीच बन रहा था सॉस, तीन जगह से 1432 लीटर जब्त

Wed, 08 Jul 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sauce was being prepared amidst filth; 1,432 liters seized from three locations.
कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चल रहीं सॉस निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। टीम ने निरालानगर और बिठूर क्षेत्र की तीन इकाइयों में गंदगी के बीच रंग मिलाकर सॉस तैयार होते पाया। इनमें दो इकाइयां बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं। विभाग ने 12 नमूने लेकर 1,432 लीटर से अधिक सॉस जब्त किया। वहीं खराब मिले सॉस को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सबसे पहले निरालानगर स्थित सरोज नारायण इंटरप्राइजेज पहुंची। यहां बिक्री के लिए रखे ग्रीन चिली सॉस और स्नैक सॉस के पैकेट पर पैकिंग तिथि, एक्सपायरी डेट और सामग्री का विवरण नहीं मिला। इस पर 200 लीटर ग्रीन चिली सॉस (कीमत 20 हजार रुपये) और 100 लीटर स्नैक सॉस (कीमत 12 हजार रुपये) सीज कर कारोबारी की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया। वेगिस ब्रांड के सोया सॉस, कुलिनरी सॉस, एगलेस मेयोनीज, ग्रीन चिली सॉस और स्नैक सॉस समेत छह नमूने लिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद टीम बैकुंठपुर बिठूर स्थित स्पार्क होम प्रोडक्ट पहुंची। यहां परिसर में फैली गंदगी के बीच रंग मिलाकर सॉस तैयार किया जा रहा था। जांच में इकाई के पास खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण भी नहीं मिला। टीम ने यहां से 380 लीटर चिली सॉस (कीमत 30,400 रुपये), 200 लीटर टोमेटो सॉस (20 हजार रुपये) और 100 लीटर सोया सॉस (10 हजार रुपये) जब्त कर तीन नमूने लिए। करीब 380 लीटर खराब सॉस (कीमत 31 हजार रुपये) को मौके पर नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव में संचालित जीएसएस इंटरप्राइजेज में भी बिना लाइसेंस और गंदगी के बीच सॉस निर्माण होता मिला। यहां से 309 लीटर चिली सॉस (30,940 रुपये), 91 लीटर सोया सॉस (9,100 रुपये) और 52 लीटर वेजिटेबल सॉस (5,200 रुपये) जब्त कर तीन नमूने लिए गए। 170 लीटर खराब सॉस (कीमत 17,100 रुपये) मौके पर नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed