फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saturn turns direct, political fluctuations will be seen, inflation may increase.

Kanpur News: शनि हुए मार्गी, दिखेगा राजनीतिक उतार-चढ़ाव, बढ़ सकती महंगाई

Sat, 29 Nov 2025 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Saturn turns direct, political fluctuations will be seen, inflation may increase.
कानपुर। वैदिक ज्योतिष में न्यायाधीश व दंडकारक ग्रह के रूप में प्रतिष्ठित शनिदेव 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी हो गए। लगभग पांच माह से वक्री चाल में चल रहे शनि का सीधा होना ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली परिवर्तन माना जाता है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। शनि 29 मार्च से देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में स्थित हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. दीपक बद्री प्रसाद पांडेय बताते हैं कि शनि की धीमी गति के कारण इसके प्रभाव व्यापक और दीर्घकालिक होते हैं। उनके अनुसार मार्गी शनि से देश में महंगाई, राजनीतिक उतार-चढ़ाव, सीमाई तनाव और प्रशासनिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं जबकि विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति के योग मजबूत रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार शनि के मार्गी होने से भारत की अंतरिक्ष क्षमता, सुरक्षा तंत्र और वैज्ञानिक शोध क्षेत्रों में मजबूती आएगी। देश में आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और प्रकृति के प्रति झुकाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

राशियों पर प्रभाव
मेष : 12वें भाव में शनि के मार्गी होने से स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे।
वृषभ : 11वें भाव में शनि शुभ फलदायक हैं। आय बढ़ेगी, पुराने निवेश लाभ देंगे।
मिथुन : 10वें भाव में शनि से नौकरी व कॅरिअर में उन्नति के योग हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, प्रमोशन की संभावना।
कर्क : नवम भाव में शनि भाग्य का साथ देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा व यात्राओं में सफलता मिलेगी।
सिंह : आठवें भाव में शनि, ढैया का प्रभाव सक्रिय। स्वास्थ्य और खर्च पर नियंत्रण जरूरी। निवेश में सावधानी रखें।
कन्या : सप्तम भाव में शनि विवाह व साझेदारी को मजबूत करेगा। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय।
तुला : छठे भाव में शनि होने से कोर्ट-कचहरी, नौकरी और प्रतियोगिता में राहत रहेगी। कर्ज से मुक्ति के संकेत हैं।
वृश्चिक : पंचम भाव में शनि होने से संतान सुख के योग। शिक्षा व प्रेम संबंध बेहतर होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता।
धनु : चौथे भाव में शनि, ढैया जारी। पारिवारिक तनाव कम होंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी कार्यों में गति।
मकर : तीसरे भाव में शनि साहस, आत्मविश्वास और संचार कौशल में वृद्धि देंगे। भाई-बहनों से सहयोग होगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ।
कुंभ : दूसरे भाव में शनि मार्गी होने से आर्थिक लाभ, वाणी में मधुरता और संबंधों में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं।
मीन : स्वयं की राशि में शनि मार्गी होने से साढ़े साती जारी रहेगी। मानसिक बेचैनी और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव, रुके कार्य फिर गति पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed