फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   satta king 2020 Online satta was play from foreign app in Kanpur

कानपुर में विदेशी एप से लग रहा था ऑनलाइन सट्टा, नेपाल-श्रीलंका तक कनेक्शन, ये थे इनके कोडवर्ड

Sat, 12 Sep 2020 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Sep 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
satta king 2020 Online satta was play from foreign app in Kanpur
पुलिस की गिरफ्त में आए सटोरिये - फोटो : अमर उजाला
विदेशी एप से ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करके छह सटोरियों को गिरफ्तार किया। 93 लाख 72 हजार 130 रुपये बरामद किए गए। नोट गिनने की मशीन के साथ 27 हजार की नेपाली करेंसी भी बरामद हुई। श्रीलंका और नेपाल से भी सटोरियों के कनेक्शन हैं। दो सटोरिये फरार हो गए। 
विज्ञापन


डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार, एसपी साउथ दीपक भूकर और एएसपी ट्रेनी अजय जैन के नेतृत्व में फजलगंज, नजीराबाद और काकादेव में छापा मारकर कौशलपुरी निवासी मोबाइल शॉप मालिक हरप्रीत सिंह बेदी, सूदखोर रीशू अरोरा, सरोजनीनगर फजलगंज से विनोद कुमार छाबड़ा, दर्शनपुरवा से रीजक सिंह और आजाद नगर तिर्वा कन्नौज के गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


ये सभी क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। हरप्रीत के पास नोट गिनने वाली मशीन, एक रजिस्टर, 11 मोबाइल, और एक लैपटॉप भी मिला। रंजीत उर्फ रिंकू समेत दो सटोरिये फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एप से ऐसे लगाते थे सट्टा
एसपी पश्चिम ने बताया कि क्रिकेट लाइव लाइन, क्रिकेट गुरुज, ऑल द न्यूज, दि मेमोरीज एशियन समेत अन्य कई विदेशी एप के जरिए सट्टा लगाते थे। ये सभी एक साथ आईडी के जरिए जुड़ते थे। 

स्कोर देखते थे और हर एक मूवमेंट पर सट्टा लगाते थे। स्कोर से लेकर कितने ओवर में कितने रन और विकेट होंगे, तय ओवर में कितने रन बनेंगे या उतने रन नहीं बनेंगे, इन सभी पर सट्टा लगाते थे। अगर एक सटोरिया कम रन बनने का दावा करता तो वो नॉट बोलता या लिखता था। जो तय रन बनने का दावा करता वो यस बोलता। ये इनके कोडवर्ड थे। 

जयपुर में सरगना, विदेश तक नेटवर्क
एसपी साउथ ने बताया कि गिरोह का सरगना सोनू सरदार जयपुर का है। यहां पर मुख्य सटोरिया हरप्रीत सिंह है। रकम हवाला से लेकर सीधे कैश गाड़ियों से एक शहर से दूसरे शहर भेजी जाती थी। इसमें नेपाल, श्रीलंका के अलावा मुंबई, दिल्ली, पंजाब समेत कई अन्य शहरों के सटोरियों से भी कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed