फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mishra gave statement against BJP, Chitrakoot news

सतीश मिश्रा बोले: राम मंदिर निर्माण का फैसला कोर्ट का है, भाजपा का नहीं

Thu, 26 Aug 2021 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Aug 2021 10:12 PM IST
सार

सतीश मिश्र ने कहा कि बिकरू कांड में फर्जी रिपोर्ट पेश की गई और निर्दोष लोगों की हत्या कराई गई। बसपा की सरकार आने पर सभी मामलों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Satish Mishra gave statement against BJP, Chitrakoot news
सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर जमकर हमला किया। कहा कि भाजपा शासन काल में ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों की खुलेआम हत्या हो रही हैं। इस वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि मंदिर निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट का है, भाजपा का नहीं है। निजीकरण के नाम पर देश की सारी संपत्ति बेची जा रही है। अमानपुर स्थित कृष्णकुंज परिसर में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में दो घंटे में एक महिला संग दुष्कर्म/छेड़खानी हो रही है।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था धड़ाम है। बिकरू कांड में फर्जी रिपोर्ट पेश की गई और निर्दोष लोगों की हत्या कराई गई। बसपा की सरकार आने पर सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। बसपा की सरकार में रात में भी बिना डर के खुलेआम महिला अपने घर से निकलती थीं। बसपा ने 23 जुलाई को अपने अभियान की अयोध्या से इसलिए शुरुआत की थी कि भगवान रामलला के दर्शन कर और आशीर्वाद चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लोग खुद को भगवान राम के भक्त कहते हैं और भगवान के नाम पर सालों से चंदा ले रहे हैं। इससे लग रहा था कि अयोध्या का विकास हो रहा होगा, लेकिन वहां कुछ नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज का अपमान हुआ है और हम लोग इस पर शांति से नहीं बैठेंगे।

ये रहे मौजूद 
रामसेवक शुक्ला, शिवसागर पांडेय, धीरज त्रिपाठी, अतुल द्विवेदी, सूर्यप्रकाश शुक्ला, सुबोध शुक्ला, राजकिशोर त्रिपाठी, भागवत द्विवेदी, उमाकांत, शिवऔतार त्रिपाठी, अनिल कोल, मीरा भारती, सुशील श्रीवास्तव, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, बलवीर पाल, दरबारी लाल, दुर्गा प्रसाद, इकराम वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, रामलखन निषाद, दिनेश वर्मा, जमुना पाल, सोनपाल वर्मा, जगतनारायण, सुरेश तिवारी, अवधेश बख्शी व इफ्तखार अहमद आदि। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed