फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sasuraal me mahila ki maut

ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 12 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
sasuraal me mahila ki maut
गिरवां। थाना क्षेत्र में ससुराल में एक महिला की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में आग से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस में भाई ने पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह राकेश की पत्नी गोरी (20) की संदिग्ध हालात में आग से जल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला के भाई की तहरीर पर पति को गिरफ्तार कर लिया। सरबई (मध्य प्रदेश) निवासी महिला के भाई उमेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बहन की शादी जून 2020 में हुई थी। शादी के बाद से परिजन दहेज में बाइक व सोने की जंजीर मांग रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुराली बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को मारपीट कर बहन को आग लगाकर भाग गए। बताया कि बहन की आग से जलने की सूचना पड़ोसियों ने दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचा, जहां बहन गोरी मृत मिली। पुलिस को दी तहरीर में महिला के भाई ने पति, सास और ससुर पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गिरवां अर्जुन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर (तेरही माफी) गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर इंद्रपाल विश्वकर्मा की बेटी रोशनी (19) ने सूने घर में पंखे के छल्ले में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के घर कोई नहीं था। पिता घिस्सी बर्फ बेचने गया था और मां जमुना बकरी चराने खेतों में गई थी। शाम को जब मां बकरी चराकर घर लौटी तो दरवाजा बंद था। दूसरे के मकान से पड़ोसी अंदर गए तो देखा की रोशनी फंदे में लटक रही थी। फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि मृतका मानसिक बीमार रहती थी। तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बजे सूरत में मजदूरी करते है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed