{"_id":"c768caae3dde762f0705e686feb372d7","slug":"sarraf-looted-cash-and-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को घायल कर नकदी व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ को घायल कर नकदी व जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघपुर कस्बे से दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफ को बाइक सवार बदमाशों ने
विज्ञापन
अपना निशाना बनाया।
बदमाशों ने लोहे की राड से लहूलुहान कर सर्राफ से एक लाख 28 हजार रुपये नगदी और जेवर लूट लिए। बता दें कि वारदात सोमवार की देररात हुई। घायल सर्राफ ने शिवली कोतवाली में अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के ढिकिया गांव निवासी संदीप दीक्षित पुत्र अंगनू दीक्षित बाघपुर कस्बे में सर्राफा की दुकान है। मंगलवार देर रात वह बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने नहरीबरी गांव के पास सर्राफ संदीप को लोहे की राड से मारपीट कर घायल कर दिया।
मंगलवार को शिवली कोतवाली पहुंचे घायल सर्राफ संदीप ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने मारपीट करने के बाद बैग में पड़ी 1.28 लाख की नगदी, 11 सोने की अंगूठी, पांच जोड़ी बाला, नौ मंगलसूत्र,100 नाक की कील, 250 ग्राम चांदी के बिछुआ लूटकर लिए।
शोर मचाने पर नहरीबरीगांव के लोग गए। ग्रामीणों को आते देख बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।