{"_id":"67fec08cc066e4943402a03e","slug":"sarju-prasad-xi-won-the-match-due-to-arpits-innings-of-192-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-122159-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अर्पित की 192 रन की पारी से सरजू प्रसाद इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अर्पित की 192 रन की पारी से सरजू प्रसाद इलेवन ने जीता मैच
विज्ञापन
कानपुर।
केसीए से मान्यता प्राप्त कपिल कोचिंग सेंटर की ओर से आयोजित रोवर्स कप में मंगलवार को दो मैच हुए। पहले मैच में आनंदेश्वर इलेवन ने एसआर स्पोर्ट्स इलेवन को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में अर्पित राय के 192 रन की शतकीय पारी से सरजू प्रसाद इलेवन ने मेक माई ट्रिप को 169 रन से मात दी।
रोवर्स मैदान पर हुए पहले मैच में एसआर स्पोर्ट्स इलेवन ने 23.5 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें आयुष्मान ने 52 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विराट ने तीन को आउट किया। वहीं, आनंदेश्वर इलेवन ने 24.3 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। इसमें मो. शयान ने 67 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दिनेश व शिवा ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. शयान को चुना गया।
दूसरे मैच में सरजू प्रसाद इलेवन ने 25 ओवर में एक विकेट पर 240 रन बनाए। इसमें अर्पित रॉय ने 123 गेंदों पर 10 चौकों और 21 छक्कों की मदद से 192 रन की पारी खेली। जवाब में मेक माई ट्रिप इलेवन की पूरी टीम 19 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से विनोद ने सर्वाधिक 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कबीर यादव ने चार, नमन ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्पित राय को चुना गया।