फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sari trader shoots himself in the temple, condition critical

Kanpur News: साड़ी कारोबारी ने अपनी कनपटी में गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 18 Feb 2026 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Sari trader shoots himself in the temple, condition critical
कानपुर। तिलकनगर में मंगलवार देर रात साड़ी कारोबारी ने अपनी कनपटी में गोली मारकर जान देने का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े और उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस को सूचना कर उन्हें नाजुक हालत में हैलट पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

तिलकनगर में इंद्रलोक विला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहने वाले सनल कपूर (40) का नयागंज में साड़ी का कारोबार है। परिवार में पत्नी प्रिया व दो बेटियां हैं। कोहना पुलिस के अनुसार, सनल मानसिक रूप अस्वस्थ हैं। उनका डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। मंगलवार देर रात सनल ने अपने कमरे में कनपटी में गोली मार ली। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि घायल को हैलट में भर्ती कराया गया है। गोली सिर से पार हो गई है। घटना को लेकर परिवार से और जानकारी जुटाई जा रही है। कारोबारी ने किन कारणों से यह कदम उठाया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed