{"_id":"669da3ced8a03ebea600e5d4","slug":"sarangi-anandamaya-math-and-mridang-have-been-prepared-as-per-nep-kanpur-news-c-220-1-akb1007-115088-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनईपी के अनुरूप तैयार की गईं हैं सारंगी, आनंदमय गणित और मृदंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनईपी के अनुरूप तैयार की गईं हैं सारंगी, आनंदमय गणित और मृदंग
Mon, 22 Jul 2024 05:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में जारी नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। डायट प्राचार्य राजू राणा ने कहा कि दिए गए प्रशिक्षण को आत्मसात करते हुए ब्लॉक स्तर पर निर्धारित समय सीमा में सभी शिक्षकों तक पहुंचाना प्रशिक्षकों का प्रमुख उद्देश्य है। कहा कि नई पाठ्य पुस्तक सारंगी आनंदमय गणित व मृदंग एनईपी के अनुरूप तैयार की गईं हैं।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्राचार्य ने कहा कि सारंगी आनंदमय गणित और मृदंग परिषदीय बच्चों की आवश्यकताओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप निर्मित की गई है। परियोजना द्वारा हमारे लिए लक्ष्य निर्धारित है, रास्ता हमें तय करना है। विद्यालयों में पठन-पाठन की संस्कृति को विकसित करना है साथ ही सतत आंकलन करते हुए लक्ष्य पूरा करना है।
वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव ने कहा कि समस्त ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक पहले स्वयं नवीन पाठ्य पुस्तकों के पाठ व उनके अभ्यास कार्य की थीम को समझ लें ताकि विषय वस्तु पर एक स्पष्ट समझ बनाते हुए वह प्रशिक्षण दे पाएं। इसके बाद प्राचार्य ने ब्लॉक स्तरीय 50 प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार, मोहम्मद इमरान, एसआरजी अनन्त त्रिवेदी, अजय कुमार गुप्ता, संत कुमार दीक्षित, डायट मेंटर जगदंबा त्रिपाठी, विपिन कुमार, डॉ. प्राची शर्मा, अंशु सिंह, विनीता, प्रकाश प्रथम संस्था से दुर्गा प्रसाद तिवारी, संदीप यादव, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक मौजूद रहे।