फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanvidakarmi death from current

करंट से संविदाकर्मी की मौत

Wed, 01 Jul 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sanvidakarmi death from current
जूही विनोबा नगर में मंगलवार सुबह करीब छह बजे स्ट्रीट लाइट बंद करने पहुंचे संविदा कर्मचारी विनय कुमार सविता (44) की खंभे पर उतरे करंट से चिपककर मौत हो गई। सूचना पर संविदा कर्मी के घर पहुंची पुलिस के सामने ही साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगोें ने परिजनों के साथ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कहा कि क्षेत्र में कई ऐसे जर्जर खंभे हैं, जिन पर बारिश में करंट उतर आता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं। इसके अलावा घटना के करीब नौ घंटे बाद भी नगर निगम का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर नगर निगम पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विनय के बेटे को नौकरी और पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


निराला नगर यू ब्लॉक निवासी विनय कुमार सविता नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के जोन तीन कार्यालय में 22 वर्षों से संविदा कर्मी था। विनय पर जूही और उसके आसपास के इलाके की स्ट्रीट लाइट जलाने और बंद करने की जिम्मेदारी थी। परिवार में पत्नी मनीषा, बेटी स्वाती और बेटे शिखर और प्रखर हैं। बड़ी बेटी स्वाती ने बताया कि पिता मंगलवार सुबह विनोबा नगर के लिए ड्यूटी पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोबा नगर के लोगों ने बताया कि विनय लाइट बुझाते समय खंभे से चिपककर तड़पने लगे। लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया और उनके मोबाइल से ही परिवार वालों को सूचना दी। स्वाती ने बताया कि आननफानन में सभी लोग मौके पर पहुंचे तो पिता अचेत पड़े हुए थे। पास के एक नर्सिंगहोम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किदवईनगर इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दीकी का कहना है कि यदि परिजन किसी के खिलाफ तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed