फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sanjit

संजीत हत्या कांड पर विपक्षियों ने सरकार पर बोला हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
sanjit
कानपुर। संजीत यादव हत्याकांड में बक्शी नेताओं ने शुक्रवार को संजीत यादव के घर पहुंच कर योगी सरकार को जमकर हमला बोला। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, योगी सरकार उसे रोकने पूरी तरह से फेल हो गई है। इस मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संजीत के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि देने की मांग उठाई। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष मोइन खान भी रहे। इसी तरह संजीत यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को जंगलराज भी कहना कम होगा। पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करना ही इलाज नहीं है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो, जेल भेजे जाए। सांसद ने कहा कि परिजनों से बात करने पर पता चला है कि 26 बार आरोपी की कॉल आती है और कानपुर की पुलिस उसे उस नंबर को ट्रेस तक नहीं कर पाती है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद कटियार भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री पार्टी के नेता राजीव द्विवेदी तूफैल अहमद ,पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि वह संजीत के परिजनों के संपर्क में है, उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed