फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanjit kidnapping murder case: Barra police will continue to investigate till the CBI takes the case

संजीत अपहरण हत्याकांड: सीबीआई के केस टेकओवर करने तक बर्रा पुलिस करती रहेगी जांच

Thu, 06 Aug 2020 04:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Aug 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case: Barra police will continue to investigate till the CBI takes the case
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर संजीत यादव अपहरण हत्याकांड की जांच फिलहाल बर्रा पुलिस करती रहेगी। जांच तब तक जारी रहेगी जब तक सीबीआई यह केस टेकओवर नहीं कर लेती। फिलहाल पुलिस संजीत का शव, मोबाइल और फिरौती का बैग बरामद करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


संजीत अपहरण हत्याकांड में पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। खुलासे को गलत बताते हुए परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी लेकिन केंद्र सरकार से अभी अनुमति नहीं मिली है। तब तक बर्रा पुलिस मामले की जांच करेगी। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें शव, मोबाइल और बैग की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन


लापरवाही न बरतें, सुबूत जुटाए पुलिस
पूर्व डीजीपी एके जैन का कहना है कि जब तक सीबीआई केस को अपने अधीन नहीं ले लेती है, तब तक स्थानीय पुलिस को जांच का अधिकार रहता है। इसलिए पुलिस को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इससे आरोपियों को लाभ मिल सकता है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय भी लग सकता है
उन्होंने बताया कि जब सीबीआई जांच की सिफारिश जब प्रदेश सरकार करती है तब केंद्र की मंजूरी जरूरी होती है। उसके बाद सीबीआई केस की समीक्षा कर तय करती है कि इसकी जांच सीबीआई स्तर की है या नहीं। इसमें कभी-कभी थोड़ा समय भी लग जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed