{"_id":"5f3a5de38ebc3e3d194611e6","slug":"sanjit-kidnapping-and-murder-case-sp-south-deepak-bhukar-started-search-for-the-mobile-and-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण एवं हत्याकांड: एसपी साउथ दीपक भूकर ने शुरु की माेबइल और बैग की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड: एसपी साउथ दीपक भूकर ने शुरु की माेबइल और बैग की तलाश
Mon, 17 Aug 2020 04:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की तलाश करते एसपी साउथी दीपक भूकर की टीम
- फोटो : amar ujala
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड में संजीत के मोबाइल की तलाश शुरु की है। सोमवार को एसपी साउथ दीपक भूकर ने अपनी टीम के साथ उस जगह पर पहुंचे जहां मोबाइल फेंका गया था। संजीत अपहरण एवं हत्या कांड में साक्ष्य के नाम पर पुलिस के पास सिर्फ मुख्यआरोपी रामजी की बाइक है।
बता दें कि बर्रा निवासी संजीत अपहरण-हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए मुख्यमंत्री से मिलने निकले परिजनों को तीन दिन बाद मिलाने का भरोसा देकर पुलिस ने रोक लिया था। लेकिन, अभी तक साक्ष्य हासिल न कर पाने को लेकर सवालों के घेरे में खड़ी पुलिस ने एक बार फिर से कवायद शुरू की थी।
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को एसपी साउथ ने सीबीआई जांच से पहले फिरौती देने वाले स्थान पर जाकर साक्ष्य तलाशने का प्रयास किया था। एसपी साउथ दीपक भूकर, सीओ गोविंद नगर और बर्रा थाने की फोर्स के साथ पहले फिरौती वाला बैग फेंकने के स्थान पर पहुंचे थे।