फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanjeet kidnapping murder case: CBI started investigation, got the family members to receive the FIR copy

संजीत अपहरण हत्याकांड: सीबीआई ने शुरू की तफ्तीश, परिजनों को एफआईआर कॉपी रिसीव कराई

Wed, 13 Oct 2021 02:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Oct 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sanjeet kidnapping murder case: CBI started investigation, got the family members to receive the FIR copy
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड - फोटो : amar ujala
संजीत यादव अपहरण हत्याकांड में केस दर्ज करने के बाद सीबीआई ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को लखनऊ सीबीआई दफ्तर में तैनात एक अफसर संजीत के घर पहुंचे। संजीत के परिजनों को केस दर्ज किए जाने की जानकारी दी और एफआईआर कॉपी रिसीव कराई।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस कमिश्नर को भी एक कॉपी दी। अब आगे की तहकीकात टीम शुरू करेगी। सीबीआई ने सोमवार शाम को मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई के एक अफसर मंगलवार शाम करीब छह बजे बर्रा दो स्थित संजीत के घर पहुंचे। एक पीले पर्चे पर संजीत के पिता चमन लाल से हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन


जिसमें एफआईआर संबंधी विवरण लिखा हुआ था। उसके बाद जो एफआईआर दर्ज की थी उसकी एक कॉपी उनको सौंप दी। उन्होंने बताया कि अब केस की जांच सीबीआई करेगी। जल्द ही एक टीम वहां आकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से सीबीआई करेगी तफ्तीश, इसलिए अपहरण की धारा लगाई
सीबीआई ने जिस तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है वह चमन की उस पहली तहरीर पर हुई है जिसमें उन्होंने राहुल यादव नाम के शख्स पर शक जताया था। उसको नामजद किया था। इसमें अपहरण की धारा लगाई गई है। इससे एक बात एकदम साफ है कि सीबीआई नए सिरे से जब संजीत का अपहरण हुआ था और पुलिस को शिकायत पहुंची थी वहीं से तफ्तीश शुरू कर तह तक जाएगी। 

जांच टीम का होगा गठन, अफसर करेंगे निगरानी
संजीत अपहरण हत्याकांड की तफ्तीश सीबीआई की एक विशेष टीम करेगी। टीम दो से तीन सदस्यीय हो सकती है। जिसका नेतृत्व राजपत्रित अफसर करेगा या इंस्पेक्टर यह अभी तय नहीं है। एक दोेे दिन में यह कार्रवाई पूरी कर टीम कानपुर आ सकती है। सीबीआई के उच्चाधिकारी जांच की निगरानी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed