{"_id":"617633c9224059667b31eacb","slug":"sanjeet-kidnapping-case-cbi-see-the-place-where-ransom-bag-and-body-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण कांड: सीबीआई ने फिरौती का बैग और शव फेंकने की वाली जगह देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण कांड: सीबीआई ने फिरौती का बैग और शव फेंकने की वाली जगह देखी
Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
संजीत अपहरण कांड
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित संजीत अपहरण हत्या कांड की जांच के लिए शहर में डेरा जमाए सीबीआई ने रविवार को फिरौती का बैग और शव फेंकी जाने वाली जगह देखी। करीब तीन घंटे के निरीक्षण के बाद टीम वापस कैंप कार्यालय पहुंची।
इसके बाद घटना के दौरान बर्रा थाने में तैनात रहे पुलिस कर्मियों से पूछताछ भी की। पिछले तीन दिनों से शहर में डेरा डाले सीबीआई ने पहले दिन बर्रा थाने से केस से जुड़े कागजात खंगाले थे। शनिवार को टीम संजीत के परिजनों से उनके घर मिलने पहुंची और जेल में अपहर्ताओं से भी बातचीत की।
रिकार्डिंग से इस बात की पुष्टि हुई कि अपहर्ताओं ने उनसे 30 लाख फिरौती मांगी थी। रविवार को सीबीआई के अफसर कैंप कार्यालय से निकलकर गुजैनी रविदासपुरम पुल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि यहां से फिरौती की रकम से भरा बैग फेंका गया था। टीम ने पुल के नीचे जाकर भी निरीक्षण किया। पूछताछ के बाद फतेहपुर गोही स्थित लोहे के पुल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से अपहर्ताओं ने संजीत के शव को पांडु नदी में फेंकने की बात कबूली थी। टीम ने शव को नदी में खोजने के प्रयासों के विषय में भी जानकारी की। सूत्रों के अनुसार टीम जल्द आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है।