{"_id":"67acfb0855f2753490033bc2","slug":"sanigwan-outpost-incharge-accused-of-driving-a-stolen-car-kanpur-news-c-362-1-ka11002-119319-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सनिगवां चौकी इंचार्ज पर लगा चोरी की गाड़ी चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सनिगवां चौकी इंचार्ज पर लगा चोरी की गाड़ी चलाने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। सनिगवां चौकी इंचार्ज पर चोरी की गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे मूल रूप से उन्नाव के जमीपुर निवासी अमित ने अप्रैल 2023 में बोलेरो नियो गाड़ी खरीदी थी। मई 2023 में गांव के ही सत्य प्रकाश को 30 हजार रुपये मासिक किराये पर चलाने को दे दी।
आठ नवंबर 2024 को पता चला कि सत्य प्रकाश ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर गाड़ी बेच दी। उन्होंने उन्नाव के बिहार थाने में 25 दिसंबर को गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। गाड़ी सनिगवां चौकी में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर बिहार थाने के दो पुलिस कर्मियों के साथ चौकी पहुंचे। पूछने पर चौकी इंचार्ज ने गाड़ी उनके पास होने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी वापस चले गए। उधर, चोरी की गाड़ी से चलने का आरोप लगने की बात सामने आई तो चौकी इंचार्ज
अंकित खटाना बताया कि गाड़ी उन्हें किसी ने बेची थी लेकिन गाड़ी ट्रांसफर नहीं कर रहा था। इसलिए उसे गाड़ी वापस कर दी। एडीसीपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि गाड़ी धोखाधड़ी से लेने की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)