फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sand mining in chitrakoot at uttar pradesh

इन्हें कोई तो रोक लो, बेधड़क कर रहे बालू खनन

Thu, 29 Jun 2017 08:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 08:38 PM IST
सार

 -पिलखिनी में पोकलैंड से बालू खनन जारी
- कई घाटों से हो रहा अवैध रूप से बालू का ढुलान

विज्ञापन
sand mining in chitrakoot at uttar pradesh
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेधड़क चल रहे बालू खनन पर कैसे लगाम लगे यह बड़ा सवाल बन गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी खासा परेशान है। ऐसा नहीं है कि पुलिस अपने स्तर पर कुछ नहीं कर रही लेकिन क्या करें स्थिति ही ऐसी बन गई है। अब तो लगता है कि खनन माफियाओं के दिल से पुलिस का खौफ निकल गया है। तभी तो इतनी रोक लगने के बावजूद ये बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

 

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के कई घाटों से अब भी अवैध रूप से बालू खनन जारी है। खनन माफिया बेखौफ रेत से लदे ट्रक ट्रॉलियां ला-लेजा रहे हैं।पिलखिनी में दो बार एसडीएम के छापेमारी के बाद भी पोकलैंड से मानक की अनदेखी कर मशीनों से बालू निकाली जा रही है। 

विज्ञापन


पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा, बरेठी, कहेटा, दहिनी और कलवारा घाटों में दिनरात ट्रैक्टर व ट्रकाें से बालू ढुलान जारी है। इसी तरह पिलखिनी के घाट पर पोकलैंड व जेसीबी से बालू निकाली जा रही है। इस स्थान पर दो बार राजापुर एसडीएम छापेमारी भी कर चुके हैं। एक बार पोकलैंड मशीन भी पकड़ी लेकिन इसके बाद खनन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चार दिन के अंदर आधा दर्जन बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े हैं। अवैध रूप से बालू के ढुलान पर पूरी तरह रोक लगाने के प्रयास जारी है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी शरद पटेल ने बताया कि भसौंध के दहिनी घाट से बालू लेकर बांदा की ओर जा रहे ट्रैक्टर में इटवा बिसंडा बांदा निवासी अरविंद पुत्र मुंशी को अवैध खनन मामले में पकड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed