{"_id":"5e8381b18ebc3e77a9470fd5","slug":"sample-of-corona-suspect-came-from-singapore-was-not-taken-even-after-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर से आए कोरोना संदिग्ध का तीन दिन बाद भी नहीं लिया सैंपल, उर्सला और हैलट दौड़ती रही बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर से आए कोरोना संदिग्ध का तीन दिन बाद भी नहीं लिया सैंपल, उर्सला और हैलट दौड़ती रही बहन
Wed, 01 Apr 2020 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का संदिग्ध मरीज का नहीं लिया गया सैंपल
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर में सिंगापुर से लौटे कोरोना संदिग्ध एक युवक को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीन दिन के बाद भी न तो उसे भर्ती किया गया है और न ही उसका सैंपल लिया जा सका है। कैंट क्षेत्र के इस युवक की बहन उसे वाहन में लेकर पहले उर्सला गई और कंट्रोल रूम में फोन करके एंबुलेंस का इंतजार करती रही।
इसके बाद खुद हैलट ले गई। यहां सैंपल के लिए बुधवार को सुबह छह बजे आने के लिए कह दिया गया। युवक सिंगापुर से 22 मार्च को शहर लौटा है। वह वहां नौकरी करता है। दो दिन पहले उसे बुखार, खांसी और सांस फूलने की दिक्कत हुई।
इस पर परिजनों ने पहले डायल 112 को फोन किया और फिर सीएमओ कंट्रोल रूम को जानकारी दी। दो दिन बाद सोमवार को सीएमओ की टीम पहुंची और युवक की जांच की लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद उसके भाई ने कंट्रोल को फोन किया और ट्वीट भी किया।
विज्ञापन
बड़ी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करने पर बहन भाई को उर्सला तक ले आई। यहां आकर फिर फोन किया। कहा गया कि एंबुलेंस आ रही है। बहुत देर होने पर दोनों हैलट पहुंचे। लेकिन यहां कहा गया कि सैंपल लेने का समय समाप्त हो चुका है। परिजनों का कहना है कि कोरोना से बचाव की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।