फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sampark kranti express engine failed and change in kanpur central

सेंट्रल पर बदला गया संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का इंजन, खराबी के बाद मुगलसराय से रेंगते हुए आई ट्रेन

Sat, 13 Jul 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
sampark kranti express engine failed and change in kanpur central
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने से यह ट्रेन 348 किमी तक रेंगते हुए चली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से यह ट्रेन रात 10:22 बजे अपने निर्धारित समय से छूटी थी।
विज्ञापन


इंजन में खराबी होने से बेहद धीमी गति से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक लाई गई। इसी कारण रात ढाई बजे आने वाली ट्रेन पांच घंटे की देरी से सुबह साढ़े सात बजे शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन आई। इस ट्रेन के इंजन में खराबी मुगलसराय में ही आ गई थी। इससे ट्रेन स्पीड नहीं पकड़ रही थी।
विज्ञापन


इस वजह से 35 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से इस ट्र्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक लाया गया। चार घंटे में यह दूरी तय करने के बजाय ट्रेन नौ घंटे बाद सुबह 7:31 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। कानपुर में इस ट्रेन का इंजन बदला गया।  ट्रेन स्टेशन पर दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। सुबह 9:42 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed