{"_id":"610aac998ebc3ec1ac2179eb","slug":"samajwadi-workers-burnt-the-effigy-of-sakshi-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव पर टिप्पणी से आक्रोश: सपाइयों ने साक्षी महाराज का पुतला फूंका, पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव पर टिप्पणी से आक्रोश: सपाइयों ने साक्षी महाराज का पुतला फूंका, पुलिस से झड़प
Wed, 04 Aug 2021 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:41 PM IST
सार
पुतला फूंकने के बाद सपाइयों ने साक्षी महाराज के पोस्टर भी जलाए। इस मौके पर अखिलेश यादव जिंदाबाद और साक्षी महाराज मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज की सपा मुखिया अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों ने सांसद का पुतला फूंका। परेड चौराहे पर सपाई पुतला लेकर पहुंचे तो दो युवक उसे छीन कर भागने लगे। सपाइयों का कहना था कि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं।
इसके बाद सपाइयों की पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। पुतला फूंकने के बाद सपाइयों ने साक्षी महाराज के पोस्टर भी जलाए। इस मौके पर अखिलेश यादव जिंदाबाद और साक्षी महाराज मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज को सपा मुखिया अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर सपाई उन्हें शहर में घुसने नहीं देंगे। शहर के 110 वार्डों में प्रतिदिन पुतला फूंककर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान महासचिव अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी, जमालुद्दीन जुनैदी, मधु यादव, टिल्लू जायसवाल, सरदार नीटा सिंह आदि रहे।