{"_id":"5bbf943abdec2250461e7358","slug":"samajwadi-secular-morcha-leader-said-if-sp-initiates-for-alliance-it-will-be-considered","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने दिए गठबंधन के संकेत, सपा के सामने रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने दिए गठबंधन के संकेत, सपा के सामने रखी ये शर्त
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को धार देने आए कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को धार देने आए कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने पत्रकार वार्ता में कहा भाजपा से किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं होगा। इसके बाद हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षित लोगों के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को मेजर एसडी सिंह कालेज में मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि सपा में जमीनी नेताओं की कद्र नहीं है। शिवपाल सिंह यादव कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक के सम्मान की लड़ाई लड़ते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर मंडल प्रभारी ने कहा कि पार्टी सिर्फ नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बाकी सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। नेताजी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे सेक्युलर मोर्चा उनकी मदद करेगा। क्योंकि वह पितातुल्य हैं और पिता के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता। उनहोने कहा सपा यदि सेक्युलर मोर्चा से गठबंधन की पहल करेगी तो विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री पार्टी से संपर्क में हैं। 40 छोटे दलों के साथ ही कुछ बड़े दलों से भी समर्थन की बात चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। कहा कि जल्द ही शिवपाल सिंह यादव जिले में आकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन