फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party will be divided mulayam and shivpal announce new party

नवरात्र में टूट सकती है सपा, मुलायम-शिवपाल बनाएंगे नई पार्टी, ये हो सकता है नाम

Wed, 20 Sep 2017 08:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party will be divided mulayam and shivpal announce new party
एक महीने के भीतर हो सकती नई पार्टी घोषित
समाजवादी पार्टी टूटने की ओर अब और आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव नवरात्र में नई पार्टी की घोषणा करने के संकेत दिए हैं। 5 अक्टूबर को आगरा में समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन होने वाला है। कयास लगाये जा रहे हैं कि राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले ही मुलायम सिंह यादव द्वारा नई पार्टी बनाने का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव अपनी जिद पर अड़े
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के मुताबिक जल्द ही नई पार्टी के गठन की घोषणा की जाएगी। उनका कहना था कि वह और नेता जी चाहते हैं कि पार्टी और परिवार एक रहे, लेकिन अखिलेश यादव अपनी जिद पर अड़े हैं। उनकी जिद की वजह से मजबूरन नई पार्टी के गठन के बारे में सोचना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

होर्डिंग्स में मुलायम की फोटो नहीं
सपा का प्रदेशीय सम्मेलन 23 सितम्बर को लखनऊ और राष्ट्रीय सम्मेलन 5 अक्टूबर को आगरा में होना है। आगरा से मिली रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए लगने वाले होर्डिंग्स में मुलायम सिंह यादव का चित्र नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी सेकुलर फ्रंट हो सकता पार्टी का नाम
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी पार्टी नेता ने बताया कि नई पार्टी का नाम समाजवादी सेकुलर फ्रंट हो सकता है और इसकी घोषणा नवरात्रि में की जा सकती है। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने जिलेवार अपने लोगों को चिह्नित करना शुरु कर दिया है। दो दिन पहले शिवपाल ने कन्नौज में कहा था कि 'समाजवादी पार्टी किसने बनाई? क्या नेता जी का अपमान होना चाहिए?' शिवपाल ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी की हार पर अपने संगठन के बिखराव को दोषी ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed