फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party,kanpur city news

मुकदमा वापसी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सपाई

Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party,kanpur city news
मुकदमा वापसी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सपाई। - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। बीते दिनों पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा नगर पालिका जीटी रोड पर बाइक की सांकेतिक अर्थी यात्रा निकालने पर स्थानीय पुलिस पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल, भीड़ जुटाने पर कुल 27 पार्टी जनों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। विरोध में सोमवार को उक्त सपा समर्थकों ने मुकदमा वापस लिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। दिनभर चली हड़ताल के बाद तहसीलदार बिल्हौर के मनाने और मुकदमा खत्म के आश्वासन पर सपाइयों ने अपनी भूख हड़ताल वापस ली।
विज्ञापन

युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खान सहित सयुस के पूर्व जिला महामंत्री अंशुमान सिंह यादव, रचना सिंह, पंकज यादव, कुलदीप यादव, पुनीत यादव आदि पर बिना अनुमति के कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर धरना प्रदर्शन करने पर 27 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की थी। पार्टीजनों पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में सोमवार को उक्त सपाइयों ने कस्बे के ककवन रोड चौराहा नेहरू पार्क गेट पर मुकदमा वापस लिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की। हड़ताल स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे सपाइयों तहसीलदार अवनीश कुमार मनाने पहुंचे और सपाइयों को भरोसा दिया कि यदि गलत ढंग और पक्षपात से रिपोर्ट दर्ज हुई है तो वह अवश्य खत्म की जाएगी। इस पर पार्टीजनों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर अपनी हड़ताल खत्म कर दी। इस दौरान धर्मवीर यादव, टिंकू, अमित, अमन पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed