{"_id":"598f42ba4f1c1b061c8b4b42","slug":"salman-khurshid-says-government-did-not-talk-about-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने चीन के मामले में कोई बात नहीं की: सलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने चीन के मामले में कोई बात नहीं की: सलमान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन म्यूजियम में वार्ता करते पूर्व केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कायमगंज गृह क्षेत्र पितौरा में अपने नाना राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की याद में बन रहे म्यूजियम में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को कहा कि चीन मामले में देशहित के लिए वह केंद्र सरकार के साथ है।
उन्होंने जीएसटी के मामले में राय ली हम उनके साथ थे लेकिन सरकार ने चीन मामले पर कोई बात ही नहीं की। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय में चीन से हमारे अच्छे संबंध थे। जो भी दरार आ जाती है तो उसको वार्ता से हल किया जा सकता है।
मदरसों पर ध्वजारोहण के मामले पर उन्होंने साफ कहा कि ध्वजारोहण सबको करना चाहिए। जहां नहीं होता है वहां भी करना चाहिए। इस देश को खंडित नहीं किया जा सकता। एक दो चुनाव के परिणामों से देश को बदला नहीं जा सकता। भारत सबका है व सबकी मां है। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि उनके सामने ऐसी बात आई होगी या उन्हें लगा होगा कि असुरक्षित हैं। बढ़ रहे अपराधों पर कहा कि कोई सुरक्षित नहीं है।